मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के रामगढ़ी में दरोगा के बेटे ने गुंडई दिखाते हुए मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित युवक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रामगढ़ी निवासी चिंटू पुत्र पिंटू का शनिवार को किसी बात को लेकर पड़ोस में ही रहने वाले दरोगा के नाबालिग बेटे से विवाद हो गया था। विवाद में दरोगा के बेटे ने चिंटू को थप्पड़ मार दिए थे। चिंटू के साथ मौजूद उसके दोस्त गोल्डी पुत्र अनिल से भी अभद्रता की थी। रविवार सुबह गोल्डी का भाई रोहित ड्यूटी से घर लौटा तो उसे इस विवाद की जानकारी मिली। रोहित सीधे दरोगा के घर पहुंचा और उसके परिजनों से बात की। परिजनों ने समझाने की बात कहकर मामला रफा-दफा कर दिया।
दोपहर में रोहित घर के पास पार्क में दोस्त अजय चौहान, रोहित, शिवा, प्रदीप, दीपक और सचिन से बात कर रहा था। तभी आरोपी किशोर अपने एक साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। किशोर ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी, जिसे देख रोहित व उसके साथी वहां से भागने लगे। लेकिन पहला फायर मिस हो गया। इसके बाद आरोपी ने दो और फायर किए। एक गोली भागते समय अजय चौहान के पैर में जा लगी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल अजय को तुरंत एमसीसी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर मेडिकल पुलिस पहले रामगढ़ी और फिर एमसीसी अस्पताल पहुंची। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बात की। अजय के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश डाली, लेकिन वह फरार मिला।
अक्सर चर्चाओं में रहता है दरोगा का पुत्र
आरोपी किशोर के पिता यूपी पुलिस में दरोगा बताए जा रहे हैं। वह वर्तमान में बुलंदशहर में तैनात हैं। पूर्व में भी किशोर अपने पिता का रौब गालिब कर कई वारदात कर चुका है। मोहल्ले के बच्चों के साथ मारपीट करना उसके लिए आम बात है। चर्चा है कि आरोपी किशोर का नाम सीसीएसयू में अगस्त माह में भाजपा नेता अशोक कटारिया के स्वागत समारोह में हुए बवाल में भी आया था। लेकिन दरोगा ने किसी तरह बेटे को बचा लिया। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में चेन झपटने के मामले में भी किशोर दबोचा गया था।
मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक किशोर ने फायरिंग की। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- हरिमोहन सिंह, सीओ, सिविल लाइन